Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए निकाली गई बाइक रैली, यातायात नियमों के पालन का दिया गया संदेश

Palamu: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को सड़क सुरक्षा...

Palamu: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया. जिला परिवहन कार्यालय, पलामू के तत्वावधान में आयोजित इस रैली को जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने जी.एल.ए. कॉलेज परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

रैली का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना

यह बाइक रैली “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा एवं यातायात नियम अपनायें, सुरक्षित झारखंड बनायें” अभियान के तहत आयोजित की गई. रैली का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के लिए प्रेरित करना था. इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण यातायात नियमों की अनदेखी है. यदि प्रत्येक व्यक्ति सड़क पर वाहन चलाते समय निर्धारित नियमों का पालन करे तो अधिकांश दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है.

विद्यार्थियों एवं युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया

उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हमेशा हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की. साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने तथा ट्रैफिक संकेतों का सम्मान करने की सलाह दी. रैली के दौरान प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित संदेश लिखी तख्तियां एवं बैनर लेकर लोगों को जागरूक किया. रैली जी.एल.ए. कॉलेज से प्रारंभ होकर रेडमा, बैरिया, बस स्टैंड, छह मुहान, सादिक चौक एवं 2 नंबर टाउन सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी. मार्ग में आम नागरिकों, वाहन चालकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया.

सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी साझा की गई

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी साझा की गई. लोगों को बताया गया कि हेलमेट केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी साधन है. इसी प्रकार सीट बेल्ट दुर्घटना की स्थिति में गंभीर चोटों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीडिंग, स्टंटबाजी तथा लापरवाही पूर्वक वाहन संचालन को सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण बताते हुए इनसे बचने का आह्वान किया गया. इस अवसर पर रोड सेफ्टी मैनेजर विनीत कुमार समेत सड़क सुरक्षा सेल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

AlsoRead:पलामू: पांकी के महावीर मोड़ पर सालों बाद भी नहीं जगमगा सकी बिजली

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *