Click Here
Click Here
Click Here

मतदाता जागरूकता अभियान में अब डिजिटल दुनिया की भी भागीदारी, 27 जून को क्रिएटर्स सम्मेलन

Ranchi: झारखंड में मतदाता जागरूकता को नई दिशा देने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने डिजिटल माध्यमों से जुड़े युवाओं और...

Ranchi: झारखंड में मतदाता जागरूकता को नई दिशा देने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने डिजिटल माध्यमों से जुड़े युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स को एक मंच पर लाने की पहल की है. इसी कड़ी में 27 जून को रांची में राज्य स्तरीय डिजिटल क्रिएटर्स सम्मेलन-2026 आयोजित किया जाएगा. इस सम्मेलन का उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान से संबंधित सही जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है. साथ ही सोशल मीडिया पर चुनाव और मतदाता सूची से जुड़ी अफवाहों तथा भ्रामक दावों के खिलाफ तथ्य आधारित संवाद को बढ़ावा देना भी कार्यक्रम की प्राथमिकताओं में शामिल है.

यह भी पढ़ें: रांची: निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने मामले की जांच के लिए SIT गठित, NIA टीम भी पहुंची

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

डिजिटल प्लेटफॉर्म जनमत निर्माण में अहम

निर्वाचन विभाग का मानना है कि आज डिजिटल प्लेटफॉर्म जनमत निर्माण और सूचना प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुके हैं. ऐसे में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स, ब्लॉगर और अन्य डिजिटल कंटेंट निर्माता समाज में जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. “Digital Voices for an Informed Democracy” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची पुनरीक्षण और जिम्मेदार डिजिटल संचार से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: टेरर फंडिंग केस : अमित उर्फ सोनू अग्रवाल, सुदेश केडिया अजय कुमार की याचिका पर सुनवाई 4 सप्ताह बाद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *