Click Here
Click Here
Click Here

रांची: निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने मामले की जांच के लिए SIT गठित, NIA टीम भी पहुंची

Ranchi: चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांतीय कार्यालय पर मंगलवार की देर रात दो अज्ञात अपराधियों...

Ranchi: चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांतीय कार्यालय पर मंगलवार की देर रात दो अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया, हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हमले में किसी के हताहत होने या किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है. घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इस मामले की जांच के लिए एक तरफ रांची एसएसपी ने टीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है वहीं दूसरी तरफ एनआईए की तीन सदस्यीय टीम मामले की जांच करने के लिए आरएसएस कार्यालय पहुंची है और ऑफिस के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी हासिल कर रही है.

क्या है मामला?

वारदात बीती रात की है जब दो पहिया वाहन पर सवार होकर आए दो अज्ञात अपराधियों ने निवारणपुर स्थित संघ कार्यालय को निशाना बनाया. अपराधियों ने कार्यालय परिसर की ओर जलता हुआ पेट्रोल बम फेंका और तुरंत मौके से फरार हो गए. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए रांची पुलिस तुरंत रेस हो गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है. एसआईटी की टीम घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. स्थानीय खुफिया तंत्र को भी अलर्ट पर रखा गया है. वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों अपराधियों का फुटेज सीसीटीवी में कैद भी हुआ है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: रक्षा उत्पादन में कीर्तिमान: रक्षा उत्पादन 1.78 लाख करोड़ के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, PM मोदी ने कहा- ‘रक्षा क्षमताओं में आया बड़ा बदलाव’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *