Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

टाटा जू ने खोया ‘जोया’, 16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी

Jamshedpur: जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क की चर्चित अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन हो गया है। उम्र के अंतिम पड़ाव पर...

Jamshedpur: जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क की चर्चित अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन हो गया है। उम्र के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी जोया पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थी और उसका इलाज विशेषज्ञों की निगरानी में चल रहा था। उसके निधन से जू प्रशासन के साथ-साथ वन्यजीव प्रेमियों में भी गहरा दुख है।

जोया सिर्फ एक शेरनी नहीं, बल्कि टाटा जू की पहचान बन चुकी थी। वर्षो तक उसने हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया। उसका शांत स्वभाव और शाही अंदाज लोगों को खासा पसंद था।

दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया से छह माह की उम्र में लाई गई जोया ने अपना अधिकांश जीवन जमशेदपुर में बिताया। उसके साथ आए अफ्रीकी शेर जम्बो और एड भी जू के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहे। समय के साथ जोया जू परिवार का अभिन्न हिस्सा बन गई।

मौत के बाद वन विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। चिकित्सकों ने मौत की असली वजह जानने के लिए बिसरा सुरक्षित रखा है, जिसे जांच के लिए आईवीआरआई, बरेली भेजा जाएगा।

Also Read: मतदाता जागरूकता अभियान में अब डिजिटल दुनिया की भी भागीदारी, 27 जून को क्रिएटर्स सम्मेलन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *