Click Here
Click Here
Click Here

धनवार को मिला केंद्रीय विद्यालय का तोहफा, शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि

Giridih : जिले के धनवार प्रखंड में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई और ऐतिहासिक शुरुआत हुई है. यहां केंद्रीय विद्यालय धनवार...

Giridih : जिले के धनवार प्रखंड में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई और ऐतिहासिक शुरुआत हुई है. यहां केंद्रीय विद्यालय धनवार के संचालन का विधिवत शुभारंभ तथा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी तथा गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर और फीता काटकर किया.

ग्रामीण छात्रों को मिलेगी उच्च गुणवत्ता शिक्षा

समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. वहीं, नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत करते हुए अतिथियों ने उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्टता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों तक उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि धनवार में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह विद्यालय विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा, आधुनिक संसाधन और बेहतर अवसर प्रदान करेगा, जिससे उनकी प्रतिभा को नई उड़ान मिलेगी. उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से धनवार और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा तथा उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया.

धनवार में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ, शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिलेवासियों को बधाई दी और कहा कि धनवार में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना एक अत्यंत सराहनीय एवं ऐतिहासिक पहल है. उन्होंने बताया कि फिलहाल विद्यालय का संचालन वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शुरू किया गया है, जबकि आगामी दो वर्षों में इसका भव्य एवं अत्याधुनिक स्थायी भवन तैयार हो जाएगा. उपायुक्त ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया में निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण पुस्तकें एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसकी वे व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे. उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी जिले के समग्र विकास का आधार होती है और केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा. धनवार में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे आने वाले वर्षों में हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *