Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर में ब्राउन शुगर मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

Chakradharpur: चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर...

Chakradharpur: चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात पुलिस ने असलम चौक के समीप छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके कब्जे से मोटरसाइकिल भी जब्त की है.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

जानकारी के अनुसार, 16 जून 2026 की रात करीब 10:55 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल संख्या JH05CP-6025 पर सवार एक व्यक्ति असलम चौक के आसपास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पुलिस टीम जब असलम चौक पहुंची तो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर बैठा मिला. पुलिस वाहन को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उसे वाहन सहित पकड़ लिया गया. इसके बाद उसे थाना लाया गया, जहां सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी पहुंचे.

ALSO READ: 27 हजार करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य पर खान विभाग का फोकस: सचिव ने विभागीय समीक्षा बैठक में राजस्व बढ़ाने, अवैध खनन रोकने और बालू घाटों की नीलामी तेज करने के दिए निर्देश

पूछताछ में सामने आए अन्य नाम

पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपना नाम एहतेशाम वकार (पिता-अफताब आलम), निवासी पापड़हाता, थाना चक्रधरपुर, जिला पश्चिम सिंहभूम बताया. पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान उसने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्तता स्वीकार की. कड़ी पूछताछ में उसने अपने कुछ अन्य सहयोगियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है. इस मामले में चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 69/2026 दर्ज करते हुए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(a) एवं 21(a) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *