Click Here
Click Here
Click Here

DC ने बिरसा आम बागवानी का किया निरीक्षण, इंटरक्रॉपिंग मॉडल विकसित करने का दिया निर्देश

Lohardaga: DC संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को किस्को प्रखंड के जनवल गांव में किसान चमरू महतो द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना...

Lohardaga: DC संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को किस्को प्रखंड के जनवल गांव में किसान चमरू महतो द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत विकसित आम बागवानी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने फसलों की स्थिति, खेती की पद्धति और उत्पादन संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली.

आधारित खेती मॉडल अपनाने की सलाह: DC 

निरीक्षण के दौरान DC ने किसान से बातचीत करते हुए कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए इंटरक्रॉपिंग (अंतरवर्ती फसल) आधारित खेती मॉडल अपनाने की सलाह दी. उन्होंने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इस मॉडल को विकसित कर क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान आधुनिक और बहुफसली खेती अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें. निरीक्षण के क्रम में DC ने खेत में स्थित कुएं का भी अवलोकन किया. उन्होंने सिंचाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए कुएं को गहरा करने की आवश्यकता बताई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिए

DC ने BPO (ब्लॉक परियोजना पदाधिकारी) को किसान को ड्रिप सिंचाई प्रणाली उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ड्रिप सिंचाई के माध्यम से जल संरक्षण के साथ-साथ फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होगी और किसानों की लागत में भी कमी आएगी. उपायुक्त ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों, इंटरक्रॉपिंग और सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों को बढ़ावा देकर किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है. उन्होंने अधिकारियों को किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

ALSO READ: शहरी विकास एवं ऊर्जा क्षेत्र की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, आदिवासी परिवारों को नए बिजली कनेक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण पर जोर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *