Click Here
Click Here

कोडरमा: विकास आयुक्त ने लघु एवं कुटीर उद्योगों का किया निरीक्षण, उद्यमों को बढ़ावा देने के दिए निर्देश

Koderma: मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा रोजगार सृजन से संबंधित संचालित कार्यक्रम के तहत आज उप विकास आयुक्त रवि...

Koderma: मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा रोजगार सृजन से संबंधित संचालित कार्यक्रम के तहत आज उप विकास आयुक्त रवि जैन ने जिले में संचालित विभिन्न लघु एवं कुटीर उद्योग इकाइयों का निरीक्षण किया.

विभिन्न उद्योग इकाइयों का भ्रमण

निरीक्षण के दौरान चंदवारा प्रखंड अंतर्गत महतो अहरा-गझंडी रोड स्थित बेकरी एवं मशरूम उद्योग, इंदरवा बस्ती स्थित जूट क्राफ्ट इकाई तथा तिलैया स्थित मिक्सचर फैक्ट्री का भ्रमण किया गया. उप विकास आयुक्त ने उद्यमियों से बातचीत कर उत्पादन, विपणन एवं रोजगार सृजन की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा उनके कार्यों की सराहना की.

add1

Also Read: UPSC इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा को लेकर रांची में परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

स्थानीय उद्योगों की सराहना

उन्होंने कहा कि जिले में स्थानीय संसाधनों पर आधारित लघु एवं कुटीर उद्योग रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करा रहे हैं. उद्यमियों द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं तथा ऐसे उद्योगों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है.

स्वरोजगार को बढ़ावा देने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिला उद्यमी समन्वयक को निर्देश दिया गया कि वे जेएसएलपीएस (JSLPS) के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक इच्छुक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने एवं लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *