Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद: एनएच-2 पर चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे सवार

Dhanbad (Nirsa): राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) पर बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक भीषण आग...

Dhanbad (Nirsa): राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) पर बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरी गाड़ी धू-धू कर जल उठी और कुछ ही मिनटों में राख के ढेर में तब्दील हो गई. राहत की बात यह रही कि गाड़ी में सवार सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

यह भी पढ़ें: सीएम आवास में गठबंधन की बैठक: महागठबंधन के मॉक पोल में सभी वोट वैध, 56 विधायकों की एकजुटता के साथ जीत का दावा

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पुराने थाने के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7:30 बजे निरसा के पुराने थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर, धनबाद जाने वाली लेन में यह हादसा हुआ. महिंद्रा स्कॉर्पियो (संख्या: JH10DD7653) जैसे ही आगे बढ़ी, उसमें से अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं. जब तक लोग कुछ समझ पाते, पूरी गाड़ी आग का गोला बन चुकी थी.

8 महीने पहले ही खरीदी थी गाड़ी

वाहन मालिक विराज मंडल ने बताया कि उन्होंने यह स्कॉर्पियो महज आठ महीने पहले ही शोरूम से खरीदी थी. हाल ही में इसकी एजेंसी से सर्विसिंग भी कराई गई थी. नई गाड़ी में इस तरह अचानक आग लगने की घटना से वाहन मालिक गहरे सदमे और चिंता में हैं.

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता, एक घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि किसी को वाहन के पास जाने तक की हिम्मत नहीं हो रही थी. घटना की सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. हालांकि, तब तक स्थानीय लोगों ने सूझबूझ का परिचय दिया. पास में ही मौजूद एनएच मिक्सर मशीन की पानी टंकी की मदद से ग्रामीणों ने खुद ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था.

यह भी पढ़ें: दो IAS अधिकारियों का तबादला: रंजीत कुमार लाल मेदिनीनगर और सुलोचना मीना को देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त की जिम्मेवारी

हाइवे पर लगा लंबा जाम, पुलिस ने बहाल कराया यातायात

इस वीभत्स हादसे के कारण एनएच-2 पर वाहनों के पहिए थम गए और दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. घटना की जानकारी मिलते ही निरसा थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने सबसे पहले सुरक्षा के लिहाज से भीड़ को नियंत्रित किया. इसके बाद क्रेन मंगाकर जल चुकी स्कॉर्पियो को सड़क के बीच से हटाया गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था दोबारा सामान्य हो सकी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के तकनीकी कारणों की जांच कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *