Click Here
Click Here
Click Here

रांची पुलिस को सफलता: 20 घंटे के भीतर आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार, बड़े साजिश का होगा खुलासा

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के दोनों आरोपी...

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के दोनों आरोपी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एसआईटी की टीम में कार्रवाई करते हुए आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है. इस मामले में रांची पुलिस जल्द ही बड़े साजिश का खुलासा करेगी. आरोपियों के गिरफ्तारी की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो गई है.

क्या ही मामला:

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पेट्रोल बम से हमला करने की वारदात मंगलवार रात की है जब दो पहिया वाहन पर सवार होकर आए दो अज्ञात अपराधियों ने निवारणपुर स्थित संघ कार्यालय को निशाना बनाया. अपराधियों ने कार्यालय परिसर की ओर जलता हुआ पेट्रोल बम फेंका और तुरंत मौके से फरार हो गए. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए रांची पुलिस तुरंत रेस हो गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है. एसआईटी की टीम घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किया, और स्थानीय खुफिया तंत्र को भी अलर्ट पर रखा गया है. जिसका नतीजा यह हुआ कि इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों अपराधियों का फुटेज सीसीटीवी में कैद मिला है. इसके बाद रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रांची से भागने ने दौरान गिरफ्तार किया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *