Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड राज्यसभा चुनाव : दो सीटों के लिये मतदान सुबह 9 बजे से

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिये मतदान सुबह नौ बजे से शुरू होगा. विधानसभा में इसकी तैयारी कर ली गयी...

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिये मतदान सुबह नौ बजे से शुरू होगा. विधानसभा में इसकी तैयारी कर ली गयी है. दो सीटों के लिये हो रहे राज्यसभा चुनाव तीन उम्मीदवार है. जिनमें कांग्रेस के पीके झा, झामुमो से वैद्यनाथ राम और निर्दलीय भाजपा समर्थित परिमल नाथवानी है. चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर है.
हालांकि चुनाव के पहले राजनीतिक पार्टियों में काफी हलचल देखने को मिली. वहीं, हॉर्स ट्रेड्रिंग की संभावनाओं से बचने के लिये झामुमो, कांग्रेस और भाजपा ने अपने अपने विधायकों पर नजर भी रखीं. अब आज होने वाले मतदान में दावेदारी स्पष्ट हो जायेगी.

इंडिया गठबंधन का दोनों सीट पर जीत का दावा

इंडिया गठबंधन के पास 56 विधायकों का समर्थन है. तो वहीं एनडीए के पास 24 विधायकों का साथ है. राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए उम्मीदवार को 28 वोट चाहिये. अब तक के अंक समीकरण के बाद इंडिया गठबंधन के दोनों उम्मीदवार प्रणव झा और बैजनाथ राम की जीत होती दिखाई दे रही है. एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी को जीत के लिए 4 विधायकों की जरूरत है.हालांकि मतदान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.बता दें कि मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक है. इसके बाद पांच बजे से मतगणना होगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

एनडीए विधायक बस से विधानसभा के लिए निकलेंगे

वोटिंग से पहले एनडीए के सभी 24 विधायक रांची के होटल रेडिशन ब्लू में रुके हुए हैं. ये सभी विधायक गुरुवार की सुबह नौ बजे एक साथ बस में सवार होकर विधानसभा के लिए निकलेंगे.

 

ALSO READ : झारखंड हाईकोर्ट ने 10 अधिवक्ताओं को दिया सीनियर एडवोकेट का दर्जा, अधिसूचना जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *