Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: कुएं में नहाने के दौरान हुआ वज्रपात, चपेट में आये पांच बच्चे

Gumla : कामडारा प्रखंड के झारो गांव में वज्रपात की चपेट में आने से पांच बच्चे गंभीर रूप से झुलस गये. घायलों...

Gumla : कामडारा प्रखंड के झारो गांव में वज्रपात की चपेट में आने से पांच बच्चे गंभीर रूप से झुलस गये. घायलों में रौनक लोहरा (12 वर्ष), दुर्गा दास (12 वर्ष), नानकु दास (12 वर्ष), अजित बड़ाईक (11 वर्ष) और ऐंजल सोरेंग (12 वर्ष) शामिल हैं. घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को तत्काल रेफरल अस्पताल बसिया में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रौनक लोहरा की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिये रिम्स रेफर कर दिया. अन्य बच्चों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार जिस समय वज्रपात हुआ उस दौरान सभी बच्चे गांव के एक कुएं में नहा रहे थे. अचानक हुई इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

ALSO READ: रांची: RPF जवान का तीन दिन पहले हुई थी नामकुम में पोस्टिंग, आज सिर कटा शव हुआ बरामद 

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *