Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: सिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू से लदे दो टीपर जब्त

Ranchi: सिल्ली पुलिस ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात दो बालू लदे टीपर वाहनों को...

Ranchi Silli
जब्त किया गया बालू लदा टीपर

Ranchi: सिल्ली पुलिस ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात दो बालू लदे टीपर वाहनों को जब्त किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि सिल्ली थाना क्षेत्र के पांचू-जरूवाडीह मार्ग पर अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में देर रात छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान वाहन संख्या JH01GU2031 और JH01FR0125 को अवैध बालू परिवहन करते हुए पकड़ा गया. दोनों टीपरों को जब्त कर सिल्ली थाना लाया गया.

आगे भी लगातार जारी रहेगा अभियान 

थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि जब्त वाहनों के विरुद्ध खनन एवं परिवहन से संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: पलामू: खड़ी ट्रक में दूसरी ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, चालक बाल-बाल बचा

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *