Ranchi : राजधानी रांची में बीते रात अपराधियों ने दो वारदात के अंजाम दिया. पहला मामला आरएसएस कार्यालय को पेट्रोल बम से उड़ाने का मामला है, तो वहीं दूसरा मामला पंडरा ओपी इलाके के एक शराब दुकान को पेट्रोल से जलाने का है. इन दोनों मामले में आरोपी ने वारदात को अंजाम देते हुए वीडियो बनाया है. वीडियो बनाने की हरकत को साफ सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है. इस प्रकार की घटना से अपराधियों के मंशा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.
तीन आरोपी गिरफ्तार
कयास लगाये जा रहे है कि इस प्रकार वीडियो बनाकर रांची में दहशत फैलाने की कोशिाश की जा रही है. या फिर वारदात को अंजाम देने के बाद वीडियो बनाकर कहीं और भेजना तो नहीं था. इस प्रकार के सवाल आने के बाद पुलिस दोनों मामले में जांच तेज कर दी है. आरएसएस कार्यालय में हमला मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पंडरा ओपी मामले में पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज
पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरी साजिश के पीछे छिपे अन्य चेहरों और उनके मंसूबों का पर्दाफाश किया जा सके. पंडरा मामले में पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा. पुलिस ने स्थानीय लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस गश्त तेज कर दी गयी है.
ALSO READ : राज्यसभा चुनाव: दावों की बिसात, बयानों के तीर, चल रही वोटिंग; कमरा नंबर 42 में लिखा जा रही है किस्मत



