Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में मिशन परिवार विकास अभियान की शुरुआत, परिवार नियोजन को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

Ranchi: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) झारखंड की ओर से आज राज्यभर में मिशन परिवार विकास अभियान 2026 के पहले चरण की शुरुआत...

Ranchi: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) झारखंड की ओर से आज राज्यभर में मिशन परिवार विकास अभियान 2026 के पहले चरण की शुरुआत की गई. अभियान के तहत सभी जिलों के उप स्वास्थ्य केंद्रों में एक साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान एएनएम, सहिया, सहिया साथी और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को परिवार नियोजन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई. साथ ही समुदाय स्तर पर बैठकें, जागरूकता कार्यक्रम और परामर्श सत्र आयोजित किए गए. लोगों को अस्थायी और स्थायी गर्भनिरोधक साधनों की जानकारी देने के साथ उनकी जरूरत के अनुसार सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं.

अभियान का उद्देश्य

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना, बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतराल बनाए रखने के प्रति जागरूक करना और परिवारों को स्वस्थ जीवन के लिए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है. अभियान के दौरान नवविवाहित दंपतियों, किशोर-किशोरियों और प्रजनन आयु वर्ग के लोगों को सही उम्र में विवाह, पहले बच्चे के जन्म में उचित अंतराल तथा दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखने के फायदे भी बताए गए.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: नशामुक्त गिरिडीह के लिए युवाओं का संकल्प, क्रॉस कंट्री दौड़ और रस्साकसी से दिया जागरूकता का संदेश 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *