Bokaro : बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र में शादी की नीयत से एक युवती को भगाने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी 19 वर्षीय रूपलाल कोड़ा को मात्र तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने युवती को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है. मामला तब सामने आया जब पीड़िता की मां उर्मिला देवी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई.
Also Read : झारखंड में मिशन परिवार विकास अभियान की शुरुआत, परिवार नियोजन को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान



