Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

नशामुक्त गिरिडीह के लिए युवाओं का संकल्प, क्रॉस कंट्री दौड़ और रस्साकसी से दिया जागरूकता का संदेश

Giridih: नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से जिले में चलाए जा रहे नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को...

Giridih: नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से जिले में चलाए जा रहे नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को गिरिडीह स्टेडियम में क्रॉस कंट्री दौड़ एवं रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया.

खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा और अनुशासन

कार्यक्रम में आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, डे-बोर्डिंग बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र तथा क्रीड़ा किसलय प्रशिक्षण केंद्र के अंडर-12, अंडर-14 एवं अंडर-17 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया. उन्होंने कहा कि उपायुक्त के मार्गदर्शन में जिलेभर में नशामुक्ति अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. खेल गतिविधियां युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

रस्साकसी प्रतियोगिता में दिखा जोश और टीम भावना

इसके बाद आयोजित रस्साकसी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जोश, टीम भावना और समन्वय का शानदार प्रदर्शन किया. पूरे आयोजन के दौरान प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ भाईचारे और खेल भावना का भी उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला. उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिलेवासियों, विशेषकर युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला हैं. कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशिक्षकों, खेल कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. आयोजन एवं समन्वय में जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ अमन राज ने भी सक्रिय सहयोग दिया.

ALSO READ: NCORD समिति की बैठक में नशे के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, तस्करी और अवैध खेती पर होगी कड़ी कार्रवाई

आगे भी चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत आगामी दिनों में चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन, योग कार्यक्रम, शपथ ग्रहण समारोह, हस्ताक्षर अभियान समेत कई जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि युवाओं और आम नागरिकों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *