Jamtara: जामताड़ा खनन विभाग ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की रोक के बावजूद नदियों से हो रहे अवैध बालू उठाव के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है. विभाग की टीम ने विभिन्न बालू घाटों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया. इसी दौरान जामताड़ा थाना क्षेत्र के अमलाचतर स्थित सिद्धू-कान्हू मोड़ के पास माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को रंगे हाथ पकड़ा. माइनिंग इंस्पेक्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जामताड़ा थाना को सुपुर्द कर दिया है.
कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप
खनन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है और अवैध खनन गतिविधियों पर नजर रख रही है.
अवैध बालू उठाव किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : माइनिंग इंस्पेक्टर
मामले की जानकारी देते हुए माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर बालू का अवैध उठाव और परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. NGT के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खनन विभाग का यह छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा.
ALSO READ : लोहरदगा में भाजपा की प्रेस वार्ता, समीर उरांव ने गिनाईं मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां



