Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

विवाह की नियत से युवती को भगाने वाला गिरफ्तार

Bokaro : बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र में शादी की नीयत से एक युवती को भगाने के मामले में पुलिस ने...

Bokaro : बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र में शादी की नीयत से एक युवती को भगाने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी 19 वर्षीय रूपलाल कोड़ा को मात्र तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने युवती को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है. मामला तब सामने आया जब पीड़िता की मां उर्मिला देवी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई.

नावाडीह में 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को आरोपी युवक रूपलाल कोड़ा, निवासी महलीडीह (रामगढ़ जिला), बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया कि आरोपी का वर्तमान पता नावाडीह थाना क्षेत्र के गांजरडीह का है. सूचना मिलते ही बोकारो एसपी के निर्देश पर बेरमो (तेनुघाट) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने तकनीकी जानकारी और स्थानीय सूचना के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई में नावाडीह थाना प्रभारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल रहे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Also Read : झारखंड में मिशन परिवार विकास अभियान की शुरुआत, परिवार नियोजन को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *