Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड राज्यसभा चुनाव: 100% वोटिंग के बाद काउंटिंग शुरू, त्रिकोणीय मुकाबले में किसका चमकेगा सितारा

Ranchi: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर मचे घमासान का क्लाइमेक्स करीब आ गया है. विधानसभा में सभी 81 विधायकों के शत-प्रतिशत...

Ranchi: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर मचे घमासान का क्लाइमेक्स करीब आ गया है. विधानसभा में सभी 81 विधायकों के शत-प्रतिशत मतदान के बाद वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. दो सीटों पर तीन दिग्गज उम्मीदवारों की साख दांव पर लगी है, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय हो गया है. मैदान में सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से जेएमएम के बैजनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा ताल ठोक रहे हैं, तो वहीं निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने चुनावी समीकरणों को उलझाकर मुकाबले को कांटे का बना दिया है.

काउंटिंग पर टिकी नजरें

शत-प्रतिशत वोटिंग के बाद अब हर किसी की नजरें काउंटिंग सेंटर पर टिकी हैं. जोड़-तोड़ और कड़े सियासी गणित के बीच अब से बस कुछ ही घंटों में यह साफ हो जाएगा कि दिल्ली की रेस में बाजी किसके हाथ लगती है और किसका सितारा चमकता है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: झारखंड में मिशन परिवार विकास अभियान की शुरुआत, परिवार नियोजन को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *