Click Here
Click Here
Click Here

पुंदाग में पुलिस जवान के बंद कमरे से जेवरात व नकदी की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: राजधानी रांची के पुंदाग ओपी इलाके में अपराधियों ने एक पुलिस जवान के घर को निशाना बनाया है. चोरों ने छत...

Ranchi: राजधानी रांची के पुंदाग ओपी इलाके में अपराधियों ने एक पुलिस जवान के घर को निशाना बनाया है. चोरों ने छत के दरवाजे के रास्ते घर में प्रवेश किया और आलमारी में रखे जेवरात लेकर फरार हो गया. इसके अलावे चोरों ने सत्तर हजार नगदी भी लेकर फरार हो गया. इस मामले में पुलिस जवान ने पुंदाग ओपी में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके घर में चोरी हुई है उसका नाम सुनील कुमार पासवान है. वर्तमान में आईआरबी-3, चतरा (पिपरवार कैम्प) में हवलदार के पद पर तैनात हैं.

क्या है पूरी घटना

यह घटना 16 जून की रात की है. पीड़ित जवान की पत्नी और दो बच्चे घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया. सुबह करीब साढ़े पांज बजे जब पत्नी की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि दूसरे कमरे की आलमारी खुली हुई थी और सारा सामान फर्श व पलंग पर बिखरा पड़ा था. जांच करने पर पता चला कि आलमारी से सारे गहने और नकदी गायब हैं. सोने का एक मंगलसूत्र, सोने की दो जोड़ी कान की बाली, सोने का दो पीस जीतिया, सोने की दो पीस अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी बिछिया, चांदी का एक माला, चांदी का एक बिस्किट लेकर चोर फरार हो गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है. वहीं आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: पलामू एसपी की अपराध समीक्षा बैठक, भू-माफियाओं और दागी अपराधियों पर सख्ती के निर्देश 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *