Click Here
Click Here
Click Here

लोन लेन-देन के नाम पर पैसा हड़पन करने वाली महिला को पुलिस ने पकड़ा

Bokaro : चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम चुट्टे में महिलाओं को बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली एक...

Bokaro : चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम चुट्टे में महिलाओं को बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला पर आरोप है कि वह लोगों को बैंक से लोन दिलवाने और फिर उस राशि को वापस बैंक में जमा कराने के बहाने पैसे हड़प लेती थी. इस संबंध में चतरोचट्टी थाना कांड संख्या-17/2026, दिनांक 12.04.2026 दर्ज किया गया था. मामले में 33 वर्षीय जीरू कुमारी, पति अजय ठाकुर, निवासी ग्राम चुट्टे (थाना चतरोचट्टी) को मुख्य आरोपी बनाया गया था. पुलिस के अनुसार आरोपी महिला घटना के बाद फरार होकर अन्यत्र भागने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गोला (रामगढ़) टोल गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

छापामारी दल में शामिल पुलिस कर्मी

छापेमारी अभियान में पु०अ०नि० कुंदन कुमार यादव (चतरोचट्टी थाना), आरक्षी-965 शिव नंदन हांसदा, आरक्षी-1435 अजय मेहता, आरक्षी-940 किशोर कुमार महतो, महिला चौकीदार खुशबू कुमारी, तीजो कुमारी और विभा हांसदा शामिल थीं.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read : रांची पुलिस की कारोबारियों को चेतावनी: विदेशी नंबरों से आने वाली व्हाट्सएप कॉल से रहें सावधान, रंगदारी मांगे जाने पर तुरंत करें शिकायत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *