Click Here
Click Here
Click Here

रांची पुलिस की कारोबारियों को चेतावनी: विदेशी नंबरों से आने वाली व्हाट्सएप कॉल से रहें सावधान, रंगदारी मांगे जाने पर तुरंत करें शिकायत

Ranchi: राजधानी में इन दिनों लगातार विदेशी नंबरों से कारोबारियों को कॉल आ रहे हैं. इस मामले में रांची पुलिस ने शहरवासियों...

Ranchi Police
रांची पुलिस लोगो

Ranchi: राजधानी में इन दिनों लगातार विदेशी नंबरों से कारोबारियों को कॉल आ रहे हैं. इस मामले में रांची पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि विदेशी नंबरों से कॉल आने पर सतर्क रहें. इस मामले की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन के साथ साझा करें.

हाल के दिनों में रातू और नगड़ी थाना क्षेत्रों में व्यवसायियों से जुड़े ज्यादा मामले सामने आए हैं. कॉल करने वाले अपराधी खुद को किसी गैंग, आपराधिक गिरोह या उग्रवादी संगठन का सदस्य बताकर व्यापारियों में भय पैदा कर रहे हैं. इस गंभीर मामले को देखते हुए रांची पुलिस ने जनहित में पुलिस परामर्श जारी कर लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

आमतौर पर भारत के मोबाइल नंबर +91 से शुरू होते हैं. यदि किसी व्यक्ति को +1, +44, +82, +264 जैसे अन्य विदेशी कंट्री कोड वाले नंबरों से व्हाट्सएप कॉल या संदेश आता है और उसमें पैसे की मांग की जाती है या धमकी दी जाती है, तो इस प्रकार के मामले को गंभीरता से लें और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें.

Also Read: दुबई में रची गई रांची के RSS ऑफिस में ब्लास्ट की साजिश, पेट्रोल बम फेंकने वाले 3 गिरफ्तार, ISI और TTH आतंकी संगठन से कनेक्शन, मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे SSP

शहरवासी अपना सकते हैं ये टिप्स

अगर किसी भी कारोबारी को विदेशी नंबर से कॉल या मैसेज आता है, तो कॉल न उठाएं और उस नंबर को तुरंत ब्लॉक कर दें. संदिग्ध कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप नंबर की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराएं. पूरे मामले की जानकारी साइबर सेल को भी दें. धमकी से जुड़े कॉल रिकॉर्ड, चैट, ऑडियो रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट को डिलीट न करें, बल्कि उन्हें साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखें. किसी भी परिस्थिति में अज्ञात व्यक्ति को पैसे का भुगतान न करें. अपनी व्यक्तिगत, बैंकिंग या व्यावसायिक जानकारी किसी से साझा न करें. ऐसे किसी भी मामले या रंगदारी की मांग की सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें, ताकि अपराधियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *