Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, एनडीए की एकजुटता को बताया जीत का आधार

Jamtara: राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुहियाजोरी चौक में उत्साहपूर्वक जश्न मनाया. इस...

BJP workers
भाजपा कार्यकर्ता

Jamtara: राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुहियाजोरी चौक में उत्साहपूर्वक जश्न मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और जीत को विकास तथा राष्ट्रहित की राजनीति की विजय बताया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता प्रिया सिंह ने कहा, कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है, जबकि महागठबंधन के भीतर मतभेद और फूट साफ दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है.

राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की जीत

वहीं, फतेहपुर प्रखंड के पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष एवं भाजपा नेता चिंतामणि भंडारी ने कहा, कि राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की जीत है. उन्होंने कहा कि एनडीए का एजेंडा हमेशा स्पष्ट और जनहितकारी रहा है. बिंदापाथर मंडल के उपाध्यक्ष ब्रजलाल चौधरी ने कहा, कि परिमल नाथवानी राज्यसभा में झारखंड की समस्याओं और जनभावनाओं को मजबूती से उठाएंगे तथा राज्य की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद करेंगे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह, निवर्तमान जिला महामंत्री मितेश साह, निवर्तमान जिला मंत्री राजेश यादव, भाजपा नेता निपेन सिंह, रंजीत यादव, अमर यादव, रंजीत राणा, फनीभूषण मंडल, लखन पंडित, गुरुपद पंडित, विष्णु चौधरी, भगीरथ पंडित, मनोरंजन सोरेन, पवन वर्मा, आस्तिक भंडारी, अन्नाहरी पंडित समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- “झारखंड मेरी कर्मभूमि”

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *