Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: सर्किट हाउस में महिला कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

Gumla: सर्किट हाउस गुमला में महिला कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक सिसई प्रखंड प्रमुख मीणा टोप्पो की अध्यक्षता में आयोजित की गई....

Gumla
महिला कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक

Gumla: सर्किट हाउस गुमला में महिला कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक सिसई प्रखंड प्रमुख मीणा टोप्पो की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बॉबी भगत उपस्थित थीं. बैठक को संबोधित करते हुए रमा खलखो ने कहा, कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज और लोकतंत्र की मजबूती की कल्पना नहीं की जा सकती. कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए संघर्ष करती रही है. आज जरूरत है कि महिलाएं गांव से लेकर जिला और राज्य स्तर तक संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं.

कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक करना

रमा खलखो ने कहा, कि महिला कांग्रेस का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक करना भी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा, कि वे घर-घर जाकर महिलाओं को संगठन से जोड़ें तथा सरकार की जनविरोधी नीतियों और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं. उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाएं चिंता का विषय हैं. इन मुद्दों पर महिला कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन करने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी देने पर बल दिया.

कार्यकर्ताओं को समाज और संगठन के हित में कार्य करने का आह्वान

राष्ट्रीय सचिव बॉबी भगत ने भी महिला कार्यकर्ताओं को संगठित होकर समाज और संगठन के हित में कार्य करने का आह्वान किया. बैठक में महिला कांग्रेस के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थीं.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा: मिहिजाम थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *