Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: छड़वा डैम के घटते जलस्तर पर महापौर गंभीर, जलाशय का किया निरीक्षण

Hazaribagh: शहर की पेयजल व्यवस्था के प्रमुख स्रोत छड़वा डैम में लगातार घट रहे जलस्तर को लेकर महापौर अरविन्द कुमार राणा ने...

Chhadwa Dam
जलाशय

Hazaribagh: शहर की पेयजल व्यवस्था के प्रमुख स्रोत छड़वा डैम में लगातार घट रहे जलस्तर को लेकर महापौर अरविन्द कुमार राणा ने गंभीर चिंता व्यक्त की है. गुरुवार को उन्होंने छड़वा डैम पहुंचकर जलाशय का निरीक्षण किया तथा पानी की उपलब्धता और गहराई का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान महापौर ने डैम के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर अधिकारियों और स्थानीय लोगों से भी जानकारी प्राप्त की.
महापौर ने डैम में पानी की वर्तमान स्थिति का आकलन करते हुए कहा, कि बढ़ती गर्मी और कम वर्षा के कारण जलस्तर में गिरावट चिंताजनक है. ऐसे में शहरवासियों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल संरक्षण और जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां करने का निर्देश दिया.

वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर किया जा रहा विचार

निरीक्षण के दौरान महापौर लगातार इस बात पर मंथन करते रहे कि आने वाले दिनों में यदि जलस्तर और घटता है, तो शहर की पेयजल आपूर्ति को किस प्रकार सुचारू रखा जा सके. उन्होंने कहा कि समय रहते प्रभावी कदम उठाना जरूरी है, ताकि लोगों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े. इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं और जल संरक्षण के उपायों पर भी विचार किया जा रहा है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

स्थानीय लोगों ने की महापौर के निरीक्षण की सराहना

वहीं, स्थानीय लोगों ने महापौर के निरीक्षण की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व में जनप्रतिनिधियों द्वारा इस प्रकार नियमित रूप से डैम का निरीक्षण कम ही किया जाता था. लोगों का कहना था कि महापौर स्वयं मौके पर पहुंचकर जलस्तर की स्थिति का आकलन कर रहे हैं, जिससे शहर की पेयजल समस्या के समाधान के प्रति उनकी गंभीरता स्पष्ट होती है. नागरिकों ने उम्मीद जताई कि महापौर के प्रयासों से जलापूर्ति व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा भविष्य में संभावित जल संकट से निपटने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की जाएगी.

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के संबंधित कर्मी एवं अन्य लोग भी उपस्थित थे. महापौर ने शहरवासियों से भी पानी का सदुपयोग करने और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही भविष्य में जल संकट की चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: नवलशाही थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *