Click Here
Click Here
Click Here

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई, एनडीए ने बताया संगठन और विकास की जीत

Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत के बाद भाजपा और एनडीए खेमे में उत्साह का माहौल...

Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत के बाद भाजपा और एनडीए खेमे में उत्साह का माहौल है. भाजपा नेताओं ने उनकी जीत को एनडीए की एकजुटता, मजबूत संगठन और विकास की राजनीति की जीत बताया. जीत के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में परिमल नाथवानी का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया.

यह जीत की शुरुआत है : आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि यह विजय एनडीए की एकजुटता, सशक्त संगठन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास की भी मुहर है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता पहले ही नकार चुकी है और राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने इसे एक बार फिर साबित कर दिया है. एनडीए के सभी विधायकों ने एकजुट होकर मतदान किया, जिससे विपक्ष के सभी दावे बेअसर साबित हुए. उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है, झारखंड में जीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

परिमल नाथवानी की जीत पहले से तय थी : बाबूलाल मरांडी

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिमल नाथवानी की उम्मीदवारी के साथ ही उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही थी. उन्होंने कहा कि नाथवानी पहले भी झारखंड का राज्यसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अपने कार्यों के कारण विधायकों के बीच उनकी अलग पहचान बनी हुई है. मरांडी ने कहा कि विधायकों ने राज्यहित और विकास को ध्यान में रखते हुए मतदान किया है. उन्होंने विश्वास जताया कि नाथवानी अपने अनुभव और दूरदृष्टि से राज्य के विकास, निवेश और जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे.

एनडीए की एकजुटता का परिणाम है यह जीत : कर्मवीर सिंह

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह जीत एनडीए की एकजुटता और मजबूत संगठन का परिणाम है. उन्होंने कहा कि जब संगठन और संकल्प एक साथ चलते हैं तो सफलता निश्चित होती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि परिमल नाथवानी झारखंड और देशहित में लगातार बेहतर काम करेंगे.

ALSO READ: “बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया,” भाजपा की जीत पर इरफान बोले- विश्वास हारा, पैसा जीत गया

झारखंड मेरी कर्मभूमि है : परिमल नाथवानी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए परिमल नाथवानी ने कहा कि झारखंड उनकी कर्मभूमि है और यहां के लोगों की सेवा का अवसर दोबारा मिलना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा नेतृत्व, एनडीए के नेताओं और सभी विधायकों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि उनका मुख्य फोकस ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर रहेगा. कौशल विकास, कुटीर उद्योगों को बढ़ावा, ग्रामीण बुनियादी ढांचे का विकास, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी.

कई वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

परिमल नाथवानी की जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, चंपाई सोरेन, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ समेत भाजपा, आजसू, जदयू, लोजपा और एनडीए के कई नेताओं एवं विधायकों ने शुभकामनाएं दीं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *