Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

“बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया,” भाजपा की जीत पर इरफान बोले- विश्वास हारा, पैसा जीत गया

Ranchi: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्यसभा चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने...

Dr. Irfan Ansari
डॉ. इरफान अंसारी

Ranchi: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्यसभा चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि “बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया” की कहावत को भाजपा ने एक बार फिर सच साबित कर दिया है. मंत्री ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में रिश्ते, भावनाएं, सिद्धांत और लोकतांत्रिक मर्यादाएं धनबल के आगे छोटी पड़ती नजर आईं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, कि यह कैसी जीत है, जहां विश्वास हार जाए और रुपया जीत जाए.

धनबल के सहारे चुनावी परिणाम को प्रभावित करने का प्रयास

मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने संख्याबल के बजाय धनबल के सहारे चुनावी परिणाम को प्रभावित करने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है और इससे जनता के विश्वास को ठेस पहुंचती है. हालांकि, उन्होंने लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए विजयी पक्ष को बधाई भी दी. डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, कि “लोकतंत्र की परंपराओं का सम्मान करते हुए विजयी पक्ष को बधाई देता हूं. यह भरे मन से दी गई बधाई है, क्योंकि जीत आपकी हुई है, लेकिन लोकतंत्र के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं.”

यह भी पढ़ें: झारखंड एटीएस करेगी RSS कार्यालय में फेंके गए पेट्रोल बम मामले की जांच

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *