Click Here
Click Here
Click Here

हार के बाद भी संयमित दिखे प्रणव झा, बोले- जनता और झारखंड के हित में काम करें विजयी उम्मीदवार

Ranchi: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा. चुनाव...

Pranav Jha
कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा

Ranchi: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा. चुनाव परिणाम में झामुमो समर्थित उम्मीदवार बैजनाथ राम और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी विजयी रहे. परिमल नाथवानी को 28 वैध मत मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को 19 वोट प्राप्त हुए.

प्रणव झा ने पार्टी, गठबंधन के सहयोगियों और विधायकों के प्रति जताया आभार

परिणाम घोषित होने के बाद प्रणव झा ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए अपनी पार्टी, गठबंधन के सहयोगियों और विधायकों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने एक संगठनात्मक कार्यकर्ता पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया, इसके लिए वह पार्टी के प्रति कृतज्ञ हैं. चुनाव में जीत-हार का फैसला विधायकों द्वारा डाले गए मतों से होता है और इसी प्रक्रिया के तहत दो उम्मीदवारों को सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि सभी विधायकों ने अपनी-अपनी ओर से पूरी मेहनत और प्रयास किया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

विजयी उम्मीदवारों को कांग्रेस नेता ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस नेता ने विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, कि झामुमो से निर्वाचित बैजनाथ राम को वह दिल से बधाई देते हैं. साथ ही निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को भी शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, कि उन्हें अधिक मत मिले हैं और अब उनसे अपेक्षा है कि वे झारखंड के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप काम करेंगे.

प्रणव झा ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी जनता की सेवा और राज्य के विकास को आगे बढ़ाने की होती है. उन्हें उम्मीद है कि दोनों निर्वाचित सदस्य राज्य के हितों को राज्यसभा में मजबूती से उठाएंगे और झारखंड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला के ईचागढ़ में 214.79 करोड़ की सड़क परियोजना का भूमि पूजन, रांची-महुलिया NH पर 126.49 किमी ओवरले कार्य शुरू

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *