Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: विश्व योग दिवस की तैयारियां तेज, अधिकारियों और नागरिकों ने लिया योग प्रशिक्षण

Giridih: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी...

Giridih: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में शहर के गिरिडीह स्टेडियम में शुक्रवार को दो दिवसीय योग अभ्यास सत्र के तहत अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने योगाभ्यास किया तथा विभिन्न योगासन एवं तकनीकों की जानकारी प्राप्त की.

कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए

अभ्यास सत्र में उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र प्रसाद, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. इस दौरान जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी गुलाम मुस्तफा अंसारी ने बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की सफल तैयारी एवं अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 19 एवं 20 जून को यह विशेष अभ्यास सत्र आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली को भी बढ़ावा देता है. अभ्यास सत्र का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के लाभों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित करना है.

शहरवासियों से अपील, कार्यक्रम में भाग लें 

जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ने शहरवासियों से अपील की कि वे 21 जून को झंडा मैदान में आयोजित भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें और योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. जिला प्रशासन के अनुसार मुख्य कार्यक्रम में प्रातःकालीन योग सत्र, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास तथा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. कार्यक्रम में भाग लेने वाले नागरिकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और व्यवस्थाओं की जानकारी समय पर जारी की जाएगी.

AlsoRead:IPS अधिकारियों के लिए बड़ी खबर: गृह मंत्रालय ने पे-फिक्सेशन का विकल्प चुनने के लिए दिया एक और आखिरी मौका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *