Click Here
Click Here
Click Here

SSC CGL 2026: आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून, उम्मीदवारों को मिलेगा करेक्शन का मौका

News Wave Desk: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मई...

News Wave Desk: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक अभ्यर्थी 22 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 निर्धारित की गई है.

आवेदन में गलती सुधारने का मिलेगा अवसर

यदि किसी उम्मीदवार से आवेदन फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि हो जाती है, तो उसे सुधारने का मौका भी दिया जाएगा. इसके लिए आयोग 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक करेक्शन विंडो खोलेगा, जिसके माध्यम से अभ्यर्थी अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

अगस्त-सितंबर में होगी टियर-1 परीक्षा

एसएससी द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार SSC CGL 2026 की टियर-1 परीक्षा अगस्त से सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. वहीं टियर-2 परीक्षा दिसंबर 2026 में होने की संभावना है. परीक्षा के एडमिट कार्ड निर्धारित समय पर जारी किए जाएंगे, जबकि परिणाम की तिथि बाद में घोषित की जाएगी.

ऐसे करें SSC CGL 2026 के लिए आवेदन

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • नए उम्मीदवार “New Registration” पर क्लिक कर पंजीकरण करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें.
  • SSC CGL 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियों की जांच कर लें.
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

Read Also: महंगाई के बीच निवेश से बना सकते हैं ₹5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड

आवेदन शुल्क और आयु सीमा

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं महिला उम्मीदवारों और दिव्यांग (PH) अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है. शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है.

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

SSC CGL देश की सबसे लोकप्रिय भर्ती परीक्षाओं में से एक है. इसके माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं. ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *