Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

Jamtara: पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर जामताड़ा पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों...

Jamtara: पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर जामताड़ा पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 18 जून को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के मुड़ाबहाल गांव निवासी उज्ज्वल पंडित द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि बरदेही गांव के कुछ युवकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है.

विशेष जांच दल का गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नाला के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया. जांच के दौरान पुलिस ने बरदेही गांव निवासी रवि महतो (19 वर्ष) एवं परितोष गोराई (18 वर्ष) को गिरफ्तार किया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

देशी कट्टा बरामद

पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी कट्टा भी बरामद किया. पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिंदापाथर थाना कांड संख्या 30/2026 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है.

अभियान जारी रहेगा

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध हथियार एवं आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *