Click Here
Click Here

सिमडेगा: कचरा सेंटर से बदबू और बीमारी का खतरा, नगर उपाध्यक्ष ने डीसी से दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की

Simdega: नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रिंकू ने शुक्रवार को डीसी कंचन सिंह से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के...

Simdega: नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रिंकू ने शुक्रवार को डीसी कंचन सिंह से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से नगर उपाध्यक्ष ने डीसी को बताया कि नगर परिषद के वार्ड 12 स्थित गुलजार गली बाजार टांड पथ में सड़क किनारे एक कचरा डंपिंग स्टेशन बनाया गया है, जहां पूरे शहर में हो रही साफ-सफाई के बाद संग्रह किए गए कचरे को जमा किया जाता है.

आवासीय क्षेत्र में परेशानी

उन्होंने बताया कि डंपिंग स्टेशन जिस जगह पर बनाया गया है, उसके आसपास कई आवासीय परिसर मौजूद हैं. इस कारण वहां हमेशा बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है. कचरे से उत्पन्न भारी बदबू के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है. लोग दिन-रात इस बदबू के साथ जी रहे हैं, जो उनके स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है.

add1

Also Read: महंगाई के बीच निवेश से बना सकते हैं 5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड

साप्ताहिक बाजार पर असर

नगर परिषद उपाध्यक्ष ने बताया कि जिस जगह कचरा डंपिंग स्टेशन है, वहां सिमडेगा शहर का सबसे बड़ा साप्ताहिक बाजार सोमवार और गुरुवार को लगाया जाता है. इस साप्ताहिक बाजार में बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों के लोग पहुंचते हैं और व्यापार करते हैं. कचरे के कारण इन ग्रामीणों में भी बीमारी फैलने की संभावना बनी रहती है.

स्थानांतरण की मांग

नगर परिषद उपाध्यक्ष ने डीसी से कचरा ट्रांसपोर्टिंग स्टेशन को किसी दूसरे उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है, ताकि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य पूरा हो सके. डीसी ने भी लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए सकारात्मक पहल करने की बात कही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *