Technology News: साउथ कोरियन स्मार्टफोन कंपनी Samsung अपने नए मॉडल Samsung Galaxy M17e 5G को इस महीने भारत में लॉन्च करने वाली है. यह मॉडल कंपनी का बजट मॉडल होगा. सैमसंग ने इस अपकमिंग मॉडल के लॉन्च डेट को भी कन्फर्म कर दिया है. कंपनी के अनुसार यह स्मार्टफोन डेली यूज, कम्युनिकेशन और कंटेंट देखने के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है. इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले और 6000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे. आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स.

लॉन्च डेट और कलर ऑप्शन
Samsung ने कन्फर्म किया है, कि Galaxy M17e 5G को 17 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है. मॉडल अमेजन एक्सक्लूसिव होगा. यानी कि इस मॉडल की सेल ऑफिशियल साइट के अलावा अमेजन पर होगी. यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन Vibe Violet और Blitz Blue में लॉन्च होगा.
क्या होगी खासियत?
डिस्प्ले और डिजाइन: Samsung Galaxy M17e 5G में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. यह स्क्रीन Adaptive Brightness और High Brightness Mode (HBM) को सपोर्ट करती है, जिससे रोशनी के हिसाब से स्क्रीन की ब्राइटनेस अपने-आप एडजस्ट हो जाती है.
फोन की थिकनेस करीब 8.2mm बताई जा रही है और इसमें Glass Fiber Reinforced Polymer (GFRP) बैक पैनल दिया गया है. इसके अलावा यह फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखने में मदद करता है.
कैमरा और बैटरी: फोटोग्राफी के लिए Galaxy M17e 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.
फोन की बड़ी खासियत इसकी 6000mAh बैटरी है. कंपनी का कहना है कि यह बैटरी लंबे समय तक वीडियो स्ट्रीमिंग, इंटरनेट ब्राउजिंग और सोशल मीडिया जैसे कामों के लिए अच्छा बैकअप दे सकती है.
प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी: Samsung Galaxy M17e 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G कनेक्टिविटी और स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM Mali-G57 GPU मिलता है, जो वीडियो और गेमिंग को बेहतर तरीके से संभालता है.
यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है. Samsung का दावा है कि इस फोन को 6 जेनरेशन तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.
सिक्योरिटी के लिए इसमें Samsung Knox Vault भी दिया गया है, जिसे EAL5+ सर्टिफिकेशन मिला हुआ है.
AI फीचर्स और यूजर एक्सपीरियंस
Samsung ने इस फोन में कई स्मार्ट AI फीचर्स भी शामिल किए हैं. इसमें Now Bar नाम का फीचर मिलता है, जो यूजर को रियल-टाइम अपडेट और एक्टिव नोटिफिकेशन दिखाता है.
इसके अलावा फोन में होम स्क्रीन पर Large Folders, Google Gemini AI इंटीग्रेशन और Circle to Search जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी और 5G के साथ Realme का सस्ता फोन हुआ लॉन्च

