Click Here
Click Here
Click Here

DC ने पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण, शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का लिया जायजा

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, किस्को का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा...

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, किस्को का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षों, छात्राओं के बैठने की व्यवस्था, विज्ञान प्रयोगशाला एवं छात्रावास का अवलोकन किया. DC ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, आवासीय सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कक्षा छह में नामांकन की स्थिति की भी समीक्षा की तथा विद्यालय भवन के कमरों की स्थिति का निरीक्षण किया.

बालिका छात्रावास का भी किया निरीक्षण

विद्यालय परिसर स्थित 100 छात्राओं की क्षमता वाले बालिका छात्रावास का भी निरीक्षण किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने परिसर में आवश्यक स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि छात्राओं एवं आगंतुकों को सुविधाजनक मार्गदर्शन मिल सके.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

निर्माणाधीन 100 बेडेड हॉस्टल की प्रगति जांची

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने निर्माणाधीन 100 बेडेड हॉस्टल का भी जायजा लिया. उन्होंने हॉस्टल के किचेन, कार्यालय कक्ष, प्रवेश हॉल एवं शयन कक्षों का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की. संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया.

छात्राओं के लिए विकसित होगा वॉलीबॉल कोर्ट

छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर में वॉलीबॉल कोर्ट विकसित करने का निर्णय लिया गया. उपायुक्त ने कहा कि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ-साथ खेलकूद की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है. निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विद्यालय की वार्डन उपस्थित रहीं.

ALSO READ : नशामुक्त गिरिडीह का संकल्प: मीडिया, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से चलेगा जन-जागरूकता अभियान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *