Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड पुलिस के DSP ने कहा मृत्यु पसंद करूंगा, लेकिन पैसे के लिए जमीर नहीं बेचूंगा, कुछ बेइमानों ने अस्मिता मिट्टी में मिला दिया

Ranchi: झारखंड पुलिस महकमे से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पुलिस विभाग के एक डीएसपी द्वारा सोशल मीडिया...

Ranchi: झारखंड पुलिस महकमे से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पुलिस विभाग के एक डीएसपी द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक बेहद तीखी पोस्ट ने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है. डीएसपी किशोर रजक ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा हैं कि वे मृत्यु को गले लगाना पसंद करेंगे, लेकिन पैसों के लिए कभी अपना जमीर नहीं बेचेंगे.

मां और माटी की सौगन्ध

डीएसपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी प्रतिबद्धत जाहिर करते हुए लिखा, सौगन्ध है मां और माटी की! हर प्रताड़ना सह लूंगा, मृत्यु पसंद करूंगा लेकिन कभी पैसों के लालच में अपनी जमीर नहीं बेचूंगा, सत्य और न्याय की हर हाल में रक्षा करूंगा. कुछ बेईमानों ने झारखण्ड की अस्मिता को मिट्टी में मिला दिया आज. इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही महकमे में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. उल्लेखनीय है कि डीएसपी किशोर रजक अपने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के वजह से चर्चा में रहते है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

AlsoRead:NEET पेपर लीक विवाद: CJP ने PM मोदी से की 1 करोड़ मुआवजे की मांग, आत्महत्या मामलों पर बढ़ा दबाव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *