Kodrema: जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबियाडीह गांव में दिन शुक्रवार को वज्रपात होने से चार मवेशी की मौत हो गई और एक घायल है. मिली जानकारी के अनुसार दोपहर मे हुई झमाझम बारिश, तेज हवा और वज्रपात से यह घटना हुई है. बताया जाता है कि उक्त मवेशी धोबियाडीह निवासी बलदेव रजक एवं उमेश रजक के चार मवेशी की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी है. जबकि रामतुलाही गांव का एक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया.
प्रशासन से मुआवजे की मांग की
पीड़ित बलदेव रजक एवं उमेश रजक ने बताया कि हमलोग सभी का बैल और गाय चरने के लिए खेत की ओर गया था. वही अचानक तेज बारिश होने लगी, तो मवेशी पेड़ के नीचे पानी से बच रहा था. उसी बीच तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ. इससे हम दोनों की मवेशी की मौके पर ही मौत हो गयी. पीड़ित किसान उमेश रजक ने कहा है कि अभी खेती-बारी का समय है और मेरे बैल का वज्रपात से मौत हो गया. मैं चिंतित हूं कि कैसे खेतीबारी कर अपने परिवार का पालन पोषण करूंगा. उन्होंने मरकच्चो प्रखंड प्रशासन से मुआवजा की मांग किया है.



