Click Here
Click Here
Click Here

रांची: कांके डैम के तटवर्ती क्षेत्रों पर चला बुलडोजर, 3 अवैध खटाल ध्वस्त; जल स्रोत बचाने के लिए निगम कर रहा कार्रवाई

Ranchi: कांके डैम को अतिक्रमण और प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए रांची नगर निगम ने आज अभियान चलाया. वार्ड संख्या-1 स्थित...

Ranchi: कांके डैम को अतिक्रमण और प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए रांची नगर निगम ने आज अभियान चलाया. वार्ड संख्या-1 स्थित कांके डैम के तटवर्ती क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित 3 खटालों को हटाकर ध्वस्त कर दिया गया. नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इन अवैध पशुपालन गतिविधियों से निकलने वाले अपशिष्टों के कारण डैम के जल स्रोत और आसपास का पर्यावरण प्रदूषित होने का खतरा बढ़ रहा था. इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता था.

कार्रवाई जल स्रोत संरक्षण अभियान का हिस्सा

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी इलाके में निगम ने कार्रवाई करते हुए 11 अवैध पिगरी (सूअर पालन केंद्र) भी हटाए थे. अब खटालों पर हुई कार्रवाई को जल स्रोत संरक्षण अभियान का हिस्सा माना जा रहा है. नगर निगम ने साफ कहा है कि कांके डैम समेत सभी जलाशयों, कैचमेंट क्षेत्रों और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे एवं प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

AlsoRead:जमाई षष्ठी 2026: क्यों खास है दामाद के सम्मान का यह अनोखा बंगाली पर्व?, 20 जून को मनाई जाएगी जमाई षष्ठी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *