Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: पुलिस ने अफीम, सड़क सुरक्षा एवं वज्रपात से बचाव को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मरांडी के नेतृत्व में टेबो थाना क्षेत्र के चाकी, पराया सहित अन्य...

चाईबासा

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मरांडी के नेतृत्व में टेबो थाना क्षेत्र के चाकी, पराया सहित अन्य गांवों में अफीम की अवैध खेती पर रोक, सड़क सुरक्षा तथा वज्रपात से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी सुशील कुमार मरांडी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कार्यों से दूर रहें तथा किसी के बहकावे में आकर अफीम की खेती न करें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि टेबो थाना क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यदि कोई व्यक्ति अफीम की खेती करते पाया गया तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

उन्होंने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय सभी लोग अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करें. यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और लोगों का जीवन सुरक्षित रहेगा. थाना प्रभारी ने बरसात के मौसम में वज्रपात से बचाव के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र जंगलों से घिरा होने के कारण बारिश के दौरान वज्रपात की घटनाओं की आशंका अधिक रहती है. ऐसे में बिजली चमकने और तेज बारिश के समय कोई भी व्यक्ति पेड़ के नीचे या खुले स्थान पर न रुके, बल्कि सुरक्षित स्थान पर शरण लें. उन्होंने ग्रामीणों से मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की. कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया. इस अवसर पर टेबो थाना के पुलिसकर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

AlsoRead:JPSC-JSSC उच्च स्तरीय कमेटी में शामिल रहेंगे अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *