Click Here
Click Here
Click Here

23 जून को बलिदान दिवस और 25 जून को काला दिवस मनाएगी भाजपा, योग दिवस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती की तैयारियों पर जोर

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में सांसदों, विधायकों और जिला संगठन प्रभारियों की संगठनात्मक बैठक आयोजित...

BJP
बैठक में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष व अन्य

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में सांसदों, विधायकों और जिला संगठन प्रभारियों की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई. बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन की मजबूती और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा. सभी शक्ति केंद्रों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा, कि 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को सभी मंडलों में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा. वहीं 25 जून को देश में लगाए गए आपातकाल की याद में काला दिवस मनाया जाएगा.

6 जुलाई तक वृक्षारोपण, महाजनसंपर्क और विकसित भारत संकल्प गोष्ठियों का आयोजन

आदित्य साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष तक प्रधानमंत्री रहने के ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत 6 जुलाई तक वृक्षारोपण, महाजनसंपर्क, स्वच्छता अभियान, प्रबुद्धजनों से संपर्क, जैविक कृषि गोष्ठी और विकसित भारत संकल्प गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, सेवा भावना, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

बैठक को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने भी संबोधित किया. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, समीर उरांव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: डोमचांच के नवादा मे प्रमुख ने किया चबूतरा निर्माण कार्य का शिलान्यास

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *