Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

डोमचांच के नवादा मे प्रमुख ने किया चबूतरा निर्माण कार्य का शिलान्यास

Koderma: डोमचांच प्रखंड क्षेत्र के पुरनाडीह पंचायत अंतर्गत नवादा खेल मैदान में चबूतरा निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रखंड प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव...

Koderma: डोमचांच प्रखंड क्षेत्र के पुरनाडीह पंचायत अंतर्गत नवादा खेल मैदान में चबूतरा निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रखंड प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया. इस दौरान शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई. नवादा खेल मैदान में बनने वाले चबूतरे से खिलाड़ियों, ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी. प्रमुख ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जा रहा है.

रायडीह में धुलाई घाट का निर्माण

पुरनाडीह पंचायत के ग्राम रायडीह स्थित रानी सागर तालाब में धुलाई घाट का निर्माण कार्य पूरा किया गया. इससे ग्रामीणों को दैनिक उपयोग में सुविधा मिलेगी. रायडीह हरिजन टोला स्थित पहाड़ी पर बरगद पेड़ के समीप चबूतरा निर्माण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को बैठने एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा.

विकास कार्यों को प्राथमिकता

प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव ने कहा कि पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं. ग्रामीणों की जरूरतों के अनुरूप योजनाओं का चयन कर उन्हें समय पर पूरा किया जा रहा है. कार्यक्रम में मुखिया पप्पू यादव, पंचायत समिति सदस्य राजू यादव, समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद साव, होरिल यादव समेत पंचायत के कई जनप्रतिनिधि, युवा और ग्रामीण उपस्थित रहे.

ALSO READ : जामताड़ा: DVC मैथन परियोजना ऑफिस के सामने विस्थापित करेंगे प्रदर्शन, पांच पचायतों के मुखियाओं ने बनाई रणनीति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *