Ranchi: राजधानी रांची के बुंडू थाना इलाके में आज एक युवक का सिर कटा शव बरामद किया गया है. यह मामला बुंडू इलाके के सुमानीडीह गांव का है. स्थानीय लोगों ने सिर कटी लाश को देखने के बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
मामले की जांच के लिए बुलाई गई डॉग स्क्वायड टीम और एफएसल टीम
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक को जलाने का प्रयास किया गया था. युवक के एक हाथ में टैटू बना हुआ है, जिसमें संजय पॉल लिखा हुआ है. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हुई है. बुंडू थाने की पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसल टीम को घटनास्थल पर बुलाया है.
इस वारदात को किसने अंजाम दिया है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. इस मामले को लेकर बुंडू थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि आपसी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया होगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: सरायकेला: नियोजनालय चांडिल में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन, विभिन्न पदों हेतु 37 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट



