Asansol: बासुकीनाथ एवं देवघर के बीच एनएच-114ए सड़क परियोजना के फोर लेनिंग कार्य के अंतर्गत गर्डर लॉन्चिंग कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु आसनसोल मंडल के अंतर्गत संबंधित खंडों पर यातायात एवं विद्युत ब्लॉक की योजना बनाई गई है. यह ब्लॉक 20 जून 2026 को सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा 22 जून 2026 को गाड़ी संख्या 18619 के गुजरने के बाद छह घंटे के लिए लिया जाएगा.
चार ट्रेनें रहेंगी रद्द
इसके परिणामस्वरूप निम्नलिखित ट्रेनें 20 जून एवं 22 जून 2026 को रद्द रहेंगी:
• 73481 दुमका – जसीडीह मेमू
• 73482 जसीडीह – दुमका मेमू
• 53444 देवघर – गोड्डा पैसेंजर
• 53443 गोड्डा – देवघर पैसेंजर
एक ट्रेन का समय किया गया पुनर्निर्धारित
इसके अतिरिक्त, 73484 जसीडीह – दुमका मेमू को 20 जून एवं 22 जून 2026 को 25 मिनट पुनर्निर्धारित किया जाएगा. यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन अस्थायी परिवर्तनों की जानकारी रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं. यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद व्यक्त किया है तथा इस महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना कार्य के सफल निष्पादन के लिए सहयोग की अपेक्षा की है.



