Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: केसीसी लक्ष्य प्राप्ति पर उपायुक्त का जोर, बैंकों को बेहतर प्रदर्शन के निर्देश

Giridih: गिरिडीह समाहरणालय सभाकक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (डीसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति...

Giridih DC
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

Giridih: गिरिडीह समाहरणालय सभाकक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (डीसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की मार्च 2026 तिमाही समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में वार्षिक ऋण योजना (एसीपी), सीडी रेशियो, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), पीएमएफएमई, पीएमईजीपी, पीएम स्वनिधि, मुद्रा योजना तथा स्वयं सहायता समूहों के वित्तपोषण समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.

किसान क्रेडिट कार्ड योजना को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने पर विशेष बल

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ, नाबार्ड के डीडीएम, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद रहे. उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने पर विशेष बल देते हुए कहा, कि कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है.

निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश

समीक्षा के दौरान जिन बैंकों का प्रदर्शन अपेक्षित स्तर का नहीं पाया गया, उन्हें वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने बैंक प्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने को कहा. उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, ऋण स्वीकृति एवं वितरण प्रक्रिया में तेजी लाने तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया. बैठक में विभिन्न विभागों एवं बैंकों द्वारा योजनावार प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसके आधार पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए.

यह भी पढ़ें: चाईबासा: चक्रधरपुर हरिजन बस्ती में शीतला माता पूजा महोत्सव का शुभारंभ, निकाली गई भव्य घट यात्रा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *