Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: चक्रधरपुर हरिजन बस्ती में शीतला माता पूजा महोत्सव का शुभारंभ, निकाली गई भव्य घट यात्रा

Chaibasa: चक्रधरपुर के हरिजन बस्ती में शुक्रवार को शीतला माता पूजा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ. पूजा...

Chaibasa: चक्रधरपुर के हरिजन बस्ती में शुक्रवार को शीतला माता पूजा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ. पूजा महोत्सव के अवसर पर भव्य घट यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. घट यात्रा के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर माता का जयघोष करती रहीं. भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने माता शीतला से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की.

यह भी पढ़ें: आसनसोल मंडल पर ट्रेन सेवाओं का अस्थायी विनियमन, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना

पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. स्थानीय लोगों ने कहा कि शीतला माता पूजा महोत्सव क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता है. महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: गुमला: वज्रपात से दो बैलों की मौत, विधवा किसान के सामने खड़ा हुआ आजीविका का संकट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *