Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: मेसरा ओपी पुलिस ने बकरी चोर गिरोह का किया खुलासा, 3 गिरफ्तार, कार और 5 बकरियां बरामद

Ranchi: राजधानी रांची के बीआईटी मेसरा ओपी इलाके से 16 जून को एक कार से बकरी चोरी की गई थी. बकरी चोरी...

Ranchi: राजधानी रांची के बीआईटी मेसरा ओपी इलाके से 16 जून को एक कार से बकरी चोरी की गई थी. बकरी चोरी को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है. तीन बकरी चोरों को पुलिस ने दबोच लिया. गिरफ्तार चोरों के नाम हैं- मोहम्मद फैजान अली, असलम अंसारी और जाफर उर्फ गुड्डू कुरैशी. तीनों बकरी चोर रांची जिले का रहने वाला है. पुलिस ने एक कार भी बरामद किया है. उस कार में फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ था. साथ ही पांच बकरियां भी बरामद की गई हैं.

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: लोहरदगा के युवाओं को रुपयों का लालच देकर पंजाब से हथियार मंगाने और रांची के बाद उत्तर प्रदेश को दहलाने की थी पूरी योजना, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

तीनों बकरी चोरों को भेजा गया जेल

घटना बीते 16 जून 2026 की है. मेसरा निवासी नागेंद्र महतो ने बकरियां चोरी के मामले में थाने में आवेदन दिया था. इसके बाद पुलिस तफ्तीश शुरू की. चोरों ने पुलिस को चकमा देने के लिए स्विफ्ट कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा दिया. अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. सभी को जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: राज्यपाल से मिले सुदेश महतो, रांची विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्याओं पर की चर्चा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *