Click Here
Click Here
Click Here

राज्यपाल से मिले सुदेश महतो, रांची विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्याओं पर की चर्चा

Ranchi: झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने आज लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से...

Sudesh Mahto
राज्यपाल से मिले सुदेश महतो

Ranchi: झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने आज लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर रांची विश्वविद्यालय के छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया. उन्होंने छात्रावासों की स्थिति, शैक्षणिक सुविधाओं और छात्रों को हो रही परेशानियों से राज्यपाल को अवगत कराया.

छात्रों को कई तरह की समस्याओं का करना पड़ रहा सामना

मुलाकात के दौरान सुदेश महतो ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनके समाधान के लिए त्वरित पहल की आवश्यकता है. उन्होंने छात्रावासों की व्यवस्था में सुधार, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता तथा छात्रों के हित से जुड़े अन्य विषयों पर राज्यपाल का ध्यान आकर्षित किया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सुदेश महतो ने महामहिम से आग्रह किया, कि छात्र हितों को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि विद्यार्थियों की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके. राज्यपाल ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और छात्र हित से जुड़े मामलों पर आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया.

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: लोहरदगा के युवाओं को रुपयों का लालच देकर पंजाब से हथियार मंगाने और रांची के बाद उत्तर प्रदेश को दहलाने की थी पूरी योजना, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *