Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: चांडिल तालाब किनारे महिला की खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Saraikela: जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के बामनी गांव में शनिवार सुबह एक महिला का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके...

Saraikela: जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के बामनी गांव में शनिवार सुबह एक महिला का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव गांव स्थित तालाब के समीप पड़ा हुआ था. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों के अनुसार महिला के चेहरे और मुंह के पास गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. शव की स्थिति को देखकर ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं. हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है.

जांच में जुटी पुलिस:

घटना की सूचना मिलने पर नीमडीह थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई. साथ ही घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए गए. पुलिस का कहना है कि महिला कि पहचान नहीं हो सकी है. महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है. इधर, गांव में अचानक इस तरह महिला का शव मिलने से लोगों के बीच भय और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ.

Also Read: पलामू में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *