Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

‘Lock Upp 2’ से वरुण यादव हुए बाहर, सामने आए शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट

Newswave Desk: नेटफ्लिक्स का पॉपुलर रियलिटी शो ”Lock Upp 2” अब अपने ग्रैंड फिनाले से सिर्फ एक कदम दूर है. फिनाले से...

'Lock Upp 2'
Varun Yadav eliminated from 'Lock Upp 2'; show's top 5 finalists revealed.

Newswave Desk: नेटफ्लिक्स का पॉपुलर रियलिटी शो ”Lock Upp 2” अब अपने ग्रैंड फिनाले से सिर्फ एक कदम दूर है. फिनाले से पहले शो में हुए डबल एविक्शन ने सभी को चौंका दिया. इस हफ्ते लैला (वरुण यादव) और आकांक्षा चमोला का सफर खत्म हो गया. इसके साथ ही शो को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट भी मिल गए हैं.

डबल एविक्शन में बाहर हुए दो कंटेस्टेंट

फिनाले वीक में हुए खास टास्क के दौरान घरवालों को आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे और राम कपूर में से एक कंटेस्टेंट को बाहर करने का मौका मिला. श्रेया कालरा, योगेश रावत और वरुण यादव ने मिलकर आकांक्षा चमोला को एविक्ट कर दिया. इसके बाद फाइनलिस्ट चुनने के लिए एक और टास्क हुआ, जिसमें पहले से सुरक्षित शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को बाकी कंटेस्टेंट्स में से तीन खिलाड़ियों को फिनाले में पहुंचाना था.

ऐसे मिले टॉप 5 फाइनलिस्ट

शिवांगी जोशी ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए राम कपूर को फाइनलिस्ट बनाया, जबकि श्रेया कालरा ने शिल्पा शिंदे को सेफ कर दिया. आखिरी जगह के लिए योगेश रावत और वरुण यादव के बीच मुकाबला हुआ. कड़े मुकाबले में योगेश रावत ने जीत हासिल की, जबकि वरुण फिनाले की रेस से बाहर हो गए. अब शो की ट्रॉफी के लिए पांच कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला होगा. इनमें शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, योगेश रावत, राम कपूर और शिल्पा शिंदे शामिल हैं.

ALSO READ: गिरिडीह में आसमानी कहर: 24 घंटे में वज्रपात से 10 लोगों की मौत, 8 गंभीर रूप से झुलसे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *