Click Here
Click Here

चाईबासा: 15वें वित्त आयोग मद से संचालित विकासात्मक कार्यों में प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित

Chaibasa: जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग मद से संचालित विकासात्मक कार्यों में...

Chaibasa: जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग मद से संचालित विकासात्मक कार्यों में प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक के दौरान उपायुक्त ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत संचालित टाइड एवं अनटाइड मद की योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा करते हुए उपलब्ध राशि का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर स्थानीय आवश्यकताओं एवं जनहित को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का चयन किया जाए तथा स्वीकृत योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए.

विस्तृत जानकारी ली गई

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायतों द्वारा टाइड एवं अनटाइड मद के उपयोग की विस्तृत जानकारी ली गई. उपायुक्त ने पंचायत सचिवालयों को ग्रामीण प्रशासन एवं जनसेवा का प्रभावी केंद्र बनाने के उद्देश्य से सभी पंचायत सचिवालयों में संचालित ज्ञान केंद्रों एवं सभागारों के लिए आवश्यकता अनुसार फर्नीचर लेने, मातृ स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास, पंचायत सचिवालय परिसरों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता संबंधी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए.

add1

कार्यों को प्राथमिकता देने पर भी बल दिया गया

बैठक में विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पेवर ब्लॉक लगाने, हैंडवॉश यूनिट की स्थापना, स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देने पर भी बल दिया गया. इसके अतिरिक्त सभी पंचायतों में आवश्यकतानुसार पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पंचायत स्तर पर पानी के टैंकर की खरीद सहित अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के विकास के संबंध में भी दिशा-निर्देश प्रदान किए गए. उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि 15वें वित्त आयोग की राशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण हो सके और आमजन को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो. बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति, व्यय की स्थिति तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

AlsoRead:JAC Board: मैट्रिक-इंटर कंपार्टमेंटल, विशेष और इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस तारीख से भरे जाएंगे फॉर्म 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *